नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इजरायल की राजधानी येरूशलम में एक नीलामी की गई जिसमें महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 97 साल पहले लिखा एक लव लेटर नीलाम किया गया। इस नीलामी के दौरान खत की कीमत 4 लाख रुपए लगी।
बता दें कि आइंस्टीन ने ये लव लेटर 1921 में अपने से 20 साल छोटी इटली की एक वैज्ञानिक एलिजाबेट्टा पिकिनी को लिखा था। उस वक्त आइंस्टीन की उम्र 42 और पिकिनी की उम्र 22 साल थी। पिकिनी आइंस्टीन की बहन की पड़ोसी थीं। इटली के फ्लोरेंस शहर में जिस बिल्डिंग में आइंस्टीन की बहन रहती थीं, उसी बिल्डिंग में पिकिनी भी रहती थीं।
पिता ने लिखा माओवादी बेटे के लिए पत्र, कविता के जरिए कह दी ये बात...
कहा जाता है कि एक बार आइंस्टीन अपनी बहन से मिलने फ्लोरेेंस गए थे। वहीं वे पिकिनी से मिले, जो वैज्ञानिक थीं। आइंस्टीन पिकिनी से काफी आकर्षित हुए और वापस अमेरिका जाकर उन्हें खत लिखा। आइंस्टीन ने खत में लिखा- ये खत एक वैज्ञानिक शोधकर्ता के लिए, जिनके साथ मैं 2 दिन तक एक दोस्त की तरह रहा।
इस खत में आइंस्टीन ने पिकिनी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, पिकिनी इतने मशहूर व्यक्ति से मिलने में हिचकिचा रही थीं। बाद में पिकिनी ने आइंस्टीन का प्रपाेजल खारिज कर दिया था।
नीलामी में इस लव लेटर के साथ आइंस्टीन द्वारा लिखा गया ‘थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी’ पर एक नोट भी नीलाम किया गया। 1928 में लिखे इस नोट को 67 लाख रुपए में नीलाम किया गया। थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी में आइंस्टीन ने भौतिक विज्ञान के नियमों और प्रकाश की गति पर शोध किए थे।
दुर्लभ तस्वीर की नीलामी, महात्मा गांधी ने किए थे हस्ताक्षर
इस बारे में जानकारी देते हुए नीलामी कराने वाले संस्थान के मुख्य अफसर गेल वेनर ने कहा कि लेटर में कुछ ऐसी बातें भी लिखी हैं कि अगर आइंस्टीन ने ये आज लिखा होता तो विवाद भी हो सकता था।
हाल ही में दुनियाभर में मी-टू कैंपेन 2017 चलाया गया जिसके तहत उन महिलाओं ने आवाज उठाई जो कभी यौन उत्पीड़न का शिकार हुई। मी-टू कैंपेन के बाद कई प्रभावशाली पुरुष आरोप के घेरे में आए। इसी कैंपेन का जिक्र करते हुए गेल वेनर ने कहा कि इन दिनों चल रहे मी-टू कैंपेन के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। अगर ऐसा कैंपेन 1921 में चल रहा होता, तो यकीनन इस लेटर के लिए आइंस्टीन आरोपी होते।
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
दिल्ली दंगे: कोर्ट का पुलिस को आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित...
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...