Friday, Sep 22, 2023
-->
delhi-government-had-gone-to-give-flats-to-illegal-rohingya-immigrants-anurag-thakur

अवैध रोहिंग्या अप्रवासियों को फ्लैट देने चली थी दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार करवाएगी देश से बाहर: अनुर

  • Updated on 8/18/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीरवार को रोहिंग्या घुसपैठियों पर केजरीवाल सरकार को घेरा और कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है, केंद्र सरकार इन्हें देश से बाहर निकालने का काम कर रही है। उन्होने सवाल किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोहिंग्या घुसपैठियों पर इतने दयालु क्यों हैं, आखिर कैान सी मजबूरी है जो उनके लिए डिटेंशन सेंटर तक नहीं तय कर सके, इस बात का जवाब उन्हें देना चाहिए। 
       अनुराग ठाकुर ने कहा, केजरीवाल मुख्यमंत्री कम झूठ मंत्री ज्यादा हैं और उनकी पार्टी इसी लाइन पर चलती है। ऐसे ही उनके एक्साइज मंत्री भी एक्सक्यूज मंत्री बन गए हैं। दिल्ली सरकार के लिए रोहिंग्या घुसपैठिए प्राथमिकता हैं लेकिन हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। आम आदमी पार्टी के विधायक मुख्यमंत्री की शह पर घुसपैठियों को मुफ्त में पानी, बिजली, राशन दे रहे हैं और अब उनकी सरकार इन घुसपैठियों को मुफ्त फ्लैट भी देने चली थी जिसका खुलासा चि_ी से हुआ है।  
         उन्होने कहा, बांग्लादेशी घुसपैठपियों को केजरीवाल सरकार और उनके मंत्री रेवड़ी बांट रहे हैं। जबकि दिल्ली में रोहिंग्या घुसपैठियों  के लिए डिटेंशन सेंटर बनवाने की बात हुई थी लेकिन दिल्ली सरकार उसके लिए जमीन न देकर इन्हें मुफ्त फ्लैट देना चाहती है। मैं साफ करना चाहता हूं, गृह मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रोहिंग्या अवैध प्रवासी हैं और उन्हें भारत का नागरिक नहीं माना जाएगा, उन्हें वापस भेजा जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय बातचीत कर रहा है। अनुराग ठाकुर ने दो टूक कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए केजरीवाल सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने को तैयार है लेकिन हमारे लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे पहले है, अवैध अप्रवासियों को यहां आश्रय नहीं दिया जाएगा। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.