नई दिल्ली (टीम डिजिटल): बलूचिस्तान को लेकर पाकिस्तान की दुनिया भर में आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ बलूचिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए यूरोपीय यूनियन ने पाकिस्तान को प्रतिबंध की चेतावनी दी है।
यूरोपीय संसद के वाइस प्रेसीडेंट रिसजार्ड जारनेकी ने कहा कि अगर पाकिस्तान बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं रोक पाया तो यूरोपीय यूनियन उस पर आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगा सकता है। पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए जारनेकी ने जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह वक्त बोलने का नहीं, कुछ करने का है।
ये भी पढ़ें-
उन्होंने कहा कि हमारे पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय आर्थिक और राजनीतिक संबंध हैं और अगर पाकिस्तान बलूचिस्तान को लेकर अपनी नीति नहीं बदलता है तो हमें भी पाकिस्तान के प्रति अपना रवैया बदलना पड़ेगा। पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जारनेकी ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान दुनिया को अपना साफ सुथरा चेहरा दिखाता है और दूसरी तरफ मानवाधिकारों के उल्लंघन में शामिल होता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के दो चेहरे हैं। एक चेहरा हमें दिखाने के लिए और दूसरा चेहरा बलूचिस्तान के लिए। यूरोपीय यूनियन के सभी 28 सदस्य देशों को बलूचिस्तान के लोगों के प्रति पाकिस्तान की क्रूर नीति के खिलाफ बोलना चाहिए।
उन्होंने माना कि पाकिस्तान के साथ समस्या यह है कि वहां की सरकार सेना के नियंत्रण में रहती है। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि पाकिस्तान की सरकार व्यवहारिक तौर पर हालात को नहीं संभालती और अब इस स्थिति को स्वीकार करने और उस पर प्रतिक्रिया देने का वक्त आ गया है। बलूचिस्तान के लोगों को हमारी एकजुटता महसूस होनी चाहिए।
ओडिशा : कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में पटरी से उतरी, 50 की मौत, 350...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...
विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजद्रोह कानून का इस्तेमास करना चाहती है...
बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किसान पहलवानों को जंतर-मंतर लेकर...
22 जून को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री...
राजद्रोह के मामलों में सजा बढ़ाकर सात वर्ष की जाए : विधि आयोग की...
सिसोदिया को शनिवार को अपने घर पर बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत मिली
पदक विजेता बेटियां न्याय मांग रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं:...
राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया, BJP ने की...