नई दिल्ली, टीम डिजिटल : पीएम मोदी के कैपिटल हिल में पहुंचते ही तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत हुआ। मोदी ने अंग्रेजी में अपना भाषण शुरू किया। शुरू में ही उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि मैं अमेरिकी संसद में भाषण दे रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां तक आया। अमेरिकी संसद में मोदी के लिए 3 मिनट 36 सेकेंड तक बजी तालियां भाषण की मुख्य बातें
अमेरिकी संसद को संबोधन करना गर्व की बात है ऐसे एक लोकतंत्र से दूसरे लोकतंत्र को ताकत मिलती है अमेरिका का लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए मिसाल है भारत-अमेरिकी की साझेदारी से सुरक्षा बेहतर होगी अमेरिका वीरों का देश है अमेरिका ने भारत के 125 करोड़ लोगों का सम्मान किया हमारे सिपाहियों ने लोकतंत्र के लिए शहादत दी है अभिव्यक्ति की आजादी और बराबरी का दर्जा दोनों देशों की ख़ासियत है भारत का संविधान हमारी सबसे पवित्र किताब है लोकतंत्र में भरोसा दोनों देशों को जोड़ता है हमारा संविधान बिना किसी भेदभाव के सभी को आजादी देता है पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद और अटल बिहारी वाजपेयी का किया जिक्र मार्टिन लूथर किंग को भी याद किया परमाणु समझौता दोनों देशा के लिए एक नया अध्याय है मार्टिन लूथर किंग को महात्मा गांधी से प्रेरणा मिली थी भारत और अमेरिका के रिश्तों ने कई दौर देखें हैं अमेरिका के लोकतंत्र का प्रभाव बाबा साहेब अंबेडकर पर पड़ा है भारत और अमेरिकी संसद में एक जैसी परेशानियां हैं मुंबई हमले के बाद अमेरिका का साथ हम नहीं भूला सकते हैं भारत-अमेरिकी सेना के बीच सबसे ज्यादा युद्धाभ्यास है सिरी ने बताया कि अमेरिका में 3 करोड़ योग करने वाले लोग हैं। योग ही दोनों देश को जोड़ता है भारत का आर्थिक विकास अमेरिका के लिए बड़ा मौका है। मज़बूत भारत को रणनीतिक रूप से अमेरिका की जरुरत है अमेरिका के लिए भारत सबसे बेहतर विल्कप है समुंद्री व्यापार सुरक्षाव में दोनों देशों का सहयोग जरूरी हिंद महासागर में भारत अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है आतंक सबसे बड़ा खतरा, हम मिलकर लड़ना चाहते हैं हमें शांति चाहिए, एशिया के हर कोणे में अफगानिस्तान में भारत- अमेरिका की अहम भूमिका है तालिबान, लश्कर-ए-तैयबा और ISIS दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है आतंकवाद के समर्थकों को अलग-थलग करना जरूरी है सोलर एंलायस में अमेरिका की अहम भूमिका है संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भारत का सबसे ज्यादा योगदान है गौरतलब है कि यूएस की संसद को संबोधित करने वाले प्रधानमंत्री मोदी भारत के 6वें पीएम हैं। इससे पहले पांच पीएम अमेरिकी संसद को संबोधित कर चुके हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें…एंड्रॉएड ऐप के लिए यहांक्लिक करें.
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था