नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा के लिए एक अंतरिक्ष यान भेज रही है, जिसमें आप भी अपना नाम अंकित करा सकते हैं। नासा के मुताबिक, नाम एक माइक्रोचिप में जोड़े जाएंगे जो अंतरिक्ष यान में भेजे जाएंगे। सौर ऊर्जा से चलने वाले रोबोटिक अंतरिक्ष यान यूरोपा क्लिपर में नामांकित लेजर नाम वाले माइक्रोचिप्स लेकर जाएगा। अक्टूबर 2024 में इसे लॉन्च किया जाएगा। अंतरिक्ष यान लगभग छह वर्षों तक सफर करने के बाद बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचेगा। इस बीच अंतरिक्ष यान 2.6 बिलियन किलोमीटर की यात्रा करेगा।
8 लाख से ज्यादा लोगों ने अंकित करवाया नाम नासा के अनुसार, अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने नाम दर्ज करवा लिए। एक बार सभी नाम एकत्र हो जाने के बाद नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला के तकनीशियन इलेक्ट्रॉन बीम का उपयोग करके एक माइक्रोचिप तैयार करेंगे। सिक्के के आकार वाले इस सिलिकॉन माइक्रोचिप पर नाम लिखे जाएंगे। हालांकि एक नाम सिर्फ 75 नैनोमीटर यानी इंसानों के बाल की चौड़ाई के 1/1000वें हिस्से से कम जगह पर ये नाम अंकित किए जाएंगे। चिप पर अमेरिकी कवि एडा लिमोन की मूल कविता ‘इन प्रेज ऑफ मिस्ट्री’ भी अंकित होगी। अंतरिक्ष यान के बाहरी हिस्से पर छपी यह कविता और नाम एक संदेश की तरह एक बोतल में होंगे, जो दुनिया के लगभग 50 चक्कर लगाएंगे।
That bright "star" you see rising around sunset shining in the sky all night long? That's Jupiter, and your name could soon be circling it. Sign up now to have your name etched on a chip to ride aboard @EuropaClipper: https://t.co/KnyYulzAee pic.twitter.com/1psEShX9za — NASA (@NASA) November 20, 2023
That bright "star" you see rising around sunset shining in the sky all night long? That's Jupiter, and your name could soon be circling it. Sign up now to have your name etched on a chip to ride aboard @EuropaClipper: https://t.co/KnyYulzAee pic.twitter.com/1psEShX9za
इस मिशन के लिए दर्ज करा सकते हैं नाम इस मिशन के लिए आप भी अपने नाम दर्ज करा सकते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसका लिंक भी शेयर किया है, जिसे क्लिक कर अपने नाम व अन्य जानकारी भर सकते हैं। सबसे पहले https://go.nasa.gov/3FTUbyy लिंक पर जाएं। यहां आपसे नाम पूछा जाएगा। फिर आपको ईमेल एड्रेस फिल करना होगा। फिर आपका नाम दर्ज होते ही एक मैसेज आएगा। जिसमें बताया जाएगा कि आपका नाम किस तरह दर्ज होगा।
यूपीः हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, अब तक सात लोगों की मौत
चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि ‘मोदी की गारंटी' में दम है:...
मंदिर उद्घाटन: एक जनवरी से राममय वातावरण करने की तैयारी में VHP
कांग्रेस MP के ठिकाने से कैश मिलने पर BJP का तंज- ये कौन सी मोहब्बत...
MP के CM की घोषणा जल्द, BJP विधायक दल की बैठक की तारीख आई सामने
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गुट में एनकाउंटर, दो शूटर अरेस्ट
पुतिन ने कड़ी नीतियों के लिए मोदी को सराहा, उन्हें रूस-भारत संबंधों...
राजस्थान में CM की रेस बाहर हो गए बालकनाथ? किया ये इशारा
कांग्रेस MP ने EC से झूठ बोला, हलफनामे में बताया 27 लाख घर से निकले 3...
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा?