नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वैसे तो किसी भी चीज को बेचने के लिए उसका प्रचार करना बेहद जरूरी होता है। कपड़ो की बात की जाए तो पुरुषों के कपड़े मेल मॉडल ही पहन कर ऐड करते हैं। वहीं, औरतों के कपड़ो के लिए वुमन मॉडल्स ही होती है। लेकिन चीन में एक गजब का एडवर्टाइसमेंट किया जा रहा है। जहां मेल मॉडल्स लड़कियों के अंडरगार्मेंट्स पहन कर प्रचार कर रहे हैं।
ये सुनकर आपको अजीब लगा होगा लेकिन ये सच है। हमारे पड़ोसी देश चीन में इस समय पुरुष मॉडल्स लड़कियों के ब्री, पेंटी पहन कर मॉडलिंग कर रहे हैं। लेकिन इसकी पीछे वजह वाकई डिलचस्प है। दरअसल, चीन में लाइव स्ट्रीम कॉमर्स का बड़ा चलन है। कपड़े-मेकअप से लेकर खाने-पीने की चीज़ें भी यहां बेची जाती हैं। सरकार की ओर से इसे लेकर काफी स्ट्रिक्ट नियम बनाए गए हैं। इन्हीं नियमों के तहत यहां लाइव स्ट्रीम पर अंडरगार्मेंट्स पहनकर महिलाओं द्वारा प्रचार करने पर भी बैन लग गया है।
अब बिना प्रचार के तो प्रोडक्ट नही बिकेगा। इसलिए कंपनियों ने तरीका अपनाया है। वे सीधे-सीधे सरकार को चुनौती नहीं दे सकते ऐसे में उन्होंने महिलाओं के बजाय पुरुषों को ब्रा-पैंटी और नाइटीज़ पहनाकर खड़ा करना शुरू कर दिया। डेली स्टार की रिपोर्ट मुताबिक अब लड़कियों के कपड़े बेचने के लिए लड़के बॉडीसूट, सिल्क नाइटगाउंस, लेसी नाइटड्रेस से लेकर पुश ब्रा और पैंटी तक पहनकर ऑनलाइन आ रहे हैं।
बता दें कि, चीन में महिलाओं को प्रोवोकेटिव ड्रेस, अंडरवियर या शॉर्ट स्कर्ट पहनकर लाइव आने पर पाबंदी है। वहीं पुरुषों को भी टॉपलेस दिखने पर बैन है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
मध्यस्थता समझौतों पर फैसले के औचित्य पर पुनर्विचार का मामला 7 सदस्यीय...
मनरेगा का बकाया जारी करने के लिए मोदी सरकार को 50 लाख से ज्यादा पत्र...
भ्रष्टाचार मामले में पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के...
Dream11 ने GST नोटिस के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में दायर की अपील
PACL मामला: SEBI का निवेशकों को मूल दस्तावेज जमा करने का निर्देश
संजय गांधी अस्पताल लाइसेंस निलंबन को लेकर स्मृति ईरानी का कांग्रेस...
ED, CBI जैसी एजेंसियां प्रश्नपत्र लीक मामलों में आरोपियों को पकड़ने...
संजय गांधी अस्पताल लाइसेंस निलंबन के विरोध में कांग्रेस के आंदोलन में...
मुकेश अंबानी के बच्चे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में नहीं लेंगे कोई...
Review: रोंगटे खड़े कर देगी सस्पेंस से भरपूर Charlie Chopra, सीरीज...