Sunday, Oct 01, 2023
-->
elderly grandmother did such a tremendous dance, you will also be left sweating

Viral Video: बुजुर्ग दादी ने किया ऐसा जबरदस्त डांस, देख आपके भी छूट जाएंगे पसीने

  • Updated on 5/31/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बुढ़ापे में अक्सर लोग कमजोर और हताश-निताश हो जाते हैं। कई चीजों में उनका मन भी नहीं लगता है। लेकिन वहीं, कुछ बुजुर्ग लोग जिंदादिल होते हैं। वह अपनी निराशा को दूर रख अपनी बची जिंदगी का आनंद लेते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिलेगा। 

 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला अपनी जिंदगी का लुफ्त उठाती नजर आ रही हैं। जी हां, इस वीडियो में एक बुजुर्ग दादी पिया तू....अब तो आजा पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को मनीषा खैर नाम के अकाउंट से मडर्स डे के मौके पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हैपी मदर्स डे मम्मी, आप रॉक करती हैं और दूसरों को शॉक करती हैं।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बुजुर्ग महिला के डांस की बात की जाए तो वह, कमाल के स्टेप्स करती दिख रही हैं। उनके डांस से उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उनका डांस देख हर कोई हैरान रह गया है और दादी की खूब तारीफ हो रही हैं। वीडियो में नजर आ रही दादी ने गाने के साथ पूरी तरह से न्याय किया है। वो अपनी उम्र के बराबर और कम उम्र की महिलाओं के साथ डांस कर रही हैं। उनकी ऊर्जा भी कमाल की है। बाकी लोग उन्हें देखकर हैरत में नजर आ रहे हैं पर वो खूब एंजॉय करती दिख रही हैं। 

comments

.
.
.
.
.