Saturday, Sep 23, 2023
-->
metro became a battleground for two women, video went viral

Viral Video: दो महिलाओं के लिए मेट्रो बनी जंग का मैदान, एक ने उठाई चप्पल दो दूसरी ने थामी बोतल

  • Updated on 6/7/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली मेट्रो तो जैसे मनोरंजन का नया अड्डा बन गया है। आए दिन कोई न कोई विवादित वीडियो सामने आती रहती है। कभी कोई मेट्रो में अश्लीलता फैलाता नजर आता है तो कभी मेट्रो को कुश्ती का आखाड़ा ही बना दिया जाता है। इस बीच दिल्ली मेट्रो से एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें दो औरते के बीच जंग होती देखी जा सकती है। 

 

दिल्ली मेट्रो बनी जंग का मैदान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो महिलाएं आपस में झगड़ती नजर आ रही है। ये लड़ाई ऐसी वैसी नहीं है, दोनों ने अपने हाथों में हथियार भी ले रखे हैं। जी हां, एक ने अपनी चप्पल को हाथ में ले लिया है तो वहीं दूसरी महिला ने अपनी बोतल उठाई हुई है। इस दौरान दोनों एक दूसरे को अपशब्द कहती भी सुनाई दे रही हैं। वहीं, महिला कोच में बैठी बाकी महिलाएं दोनों का झगड़ा सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। 

 

इस वजह से आपस में भिड़ी दो महिलाएं
अब बताते हैं आखिर ये जंग हुई क्यों है। दरअसल, ये पूरा मामला सीट को लेकर हुआ। सीट न मिलने पर ऐसी लड़ाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जबरदस्त वायरल हो गया। फिलहाल दोनों महिलाओं के झगड़े वाले इस वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया- दिल्ली मेट्रो का नाम बदलकर कुरुक्षेत्र कर देना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.