Monday, Sep 25, 2023
-->

पैदा होते ही ये नन्हें मियां मारने लगे स्टाइल, Social Media पर हुए वायरल

  • Updated on 9/15/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। लोगों ने सूपरस्टार रजनीकांत, पॉपस्टार माइकल जैकसन जैसे लोगों के अनोखे स्टाइल को देखा ही होगा। आजकल कई कलाकार ऐसे है जो अपने-अपने स्वैग(स्टाइल) से दुनियाभर में मशहूर हैं।

लंदन: अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका, कई यात्री हुए घायल

लेकिन बच्चा पैदा होते ही स्टाइल के पोज मारने लगे तो लोग ताज्जुब तो होंगे ही। बच्चा अपने पैरों पर खड़ा हुआ ही नहीं और महाराजा वाला स्टाइल  पहले ही दिखाने लगा।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक नन्हा से बच्चे का फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में ये नन्हें महाशय बिस्तर पर बड़े ठाठ से लेटे हुए हैं। बच्चा अपने दोनों हाथ सर के पीछे रखे रौब में लेटा हुआ है। जन्म के बाद सीधे पोज देना तो इस बच्चे ने दिखा दिया।

नोटबंदी से पहले हुए कैश डिपोजिट पर आयकर विभाग की पैनी नजर, बनाई टीम

फोटो में बच्चे के शरीर पर बैन्डेज लगी हुई है और उसका कोई ट्रीटमेंट चल रहा है। हालांकि यह जानकारी नहीं है कि यह बच्चा कहां का है। लेकिन उसकी यह फोटो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.