Thursday, Mar 30, 2023
-->
people-wed-donkey-with-a-female-donkey-to-control-his-anger

गधी के मरने से परेशान था गधा, करवाई गई शादी

  • Updated on 9/21/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत अजब-गजब घटनाओं का देश है। यहां लोगों की शादी पेड़ से और कुत्तों से करवाने के कई किस्से हो चुके हैं। लेकिन हाल ही में दो गधों की शादी बड़ी धूम-धाम से करवाई गई। एक गधी को दुल्हन बनाया गया। दुल्हन को शादी के लिए लाया गया। वो दूसरे गांव से लाई गई थी।

लेकिन लोग दुल्हे के लिए ज्यादा परेशान थे। दुल्हा बना गधा कुछ समय से लोगों को मार रहा था यहां तक की काट भी रहा था। ये मामला मैसूर के हर क्षेत्र का है। वहां के गांव वालों ने गुरुवार को एक गधे की शादी करवाई। इस शादी को एक पंडित ने पारंपरिक तरीके से करवाया।

शर्मनाक! सैनिटरी पैड के लिए बच्चियां सेक्स ट्रेड करने को मजबूर

दुल्हा और दुलहन को नए कपड़े पहनाए गए। गधे से दुल्हन बनी गधी के गले में मंगलसूत्र भी बंधवाया गया। रस्में होने के बाद नवविवाहित जोड़े और मेहमानों को मिठाई बांटी गईं। अभी तक जोड़ा इस शादी से खुश है।

बता दें कि दुल्हा थोड़े समय पहले तक हिंसक और सिंग्ल नहीं था। उसके साथ एक गधी थी। जुलाई में एक तेंदुए ने गधी को मार दिया। इस अकेलेपन ने गधे पर बुरा प्रभाव डाला। गांव वालों का कहना है कि इसी के बाद गधा हिंसक हो गया और लोगों को मारने और काटने लगा। इसी के बाद फैसला लिया गया कि उसकी जिंदगी फिर से ठीक करने के लिए उसके लिए एक नई गधी ढूंढी जाए।

Navodayatimes

गांव वालों ने नांजागुड़ मंदिर के आस-पास के 23 किमी स्थित हर क्षेत्र में एक गधी को ढूंढना शुरू किया। ये तलाश अगस्त में शुरू की गई। हाल ही में उन्हें 60 किमी की दूरी पर चामाराजानगर जिले में गधे की सही जीवनसाथी मिली। शादी के एक आयोजक ने बताया कि उन्होंने इस शादी के लिए पैसे इकट्ठे किए और उसके लिए एक गधी ढूंढ लाए। हालांकि गधी के मालिक ने कहानी सुनकर गधी मुफ्त में दे दी। उसे पिछले हफ्ते ही गांव में लेकर आया गया।

चेतावनी! इस खतरनाक वीडियो गेम के कारण बढ़ रहे तलाक

आयोजकों ने गधी खरीदने के लिए 20,000 रुपए जमा कर लिए थे। लेकिन गधी मुफ्त में मिलने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि इन पैसों से शादी आयोजित की जाए। वहां के स्थानीय पंडित शादी करवाने के लिए तैयार हो गए। कुछ गांव वालों ने जोड़े के लिए कपड़े और पवित्र धागे खरीदे और शादी के बाद सभी को मिठाई बांटी गई। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.