Wednesday, May 31, 2023
-->
This woman eats dry skin of her own body, told why she does this

अपनी ही शरीर की सूखी चमड़ी खाती है ये महिला, बताया क्यों करती हैं ऐसा

  • Updated on 3/13/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। आपने कई लोगों को कई ऐसी चीजे खाते देखा होगा, जो आमतौर पर नहीं खाई जाती हैं। जैसे चॉक, गुल्लक, मिट्टी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कुछ ऐसा खाती है जिसे सुन आपको घिन आ सकती है। अपनी इस आदत का खुलासा महिला ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर किया है। 

 

अपनी ही सूखी चमड़ी खाती है ये महिला 
टिकटॉक पर @whatallergy के अकाउंट से महिला ने अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उसने बताया कि उसे शरीर के सूखी चमड़ी खाना अच्छा लगता है। इतना ही नहीं, उसने वीडियो में सूखी स्कीन को नोचते कर खाते हुए भी दिखाया। उसने बताया कि उसे स्किन पिकिंग की समस्या है। 

इस कारण पड़ी महिला के ये आदत
महिला को कई सालों से एक्जिमां नाम की समस्या है, जिसकी वजह से उसकी त्वचा सूखकर निकलती है। पहले वो ऐसे ही स्कीन निकालकर खाती थी, लेकिन धीरे-धीरे ये उसकी आदत बन गई। महिला ने बताया है कि उसे Excoriation की समस्या है, जो एक मानसिक स्थिति है। इसमें लोग अपनी त्वचा को उजाड़ते हैं, खासतौर पर गुस्सा, परेशानी या तनाव में ये स्थिति और बढ़ जाती है।

यूजर्स कर रहे महिला को ट्रोल
बता दें कि, महिला की इस हरकत को देख कुछ यूजर महिला की ईमानदारी को सराह रहे हैं। वहीं, बहुत सारे यूजर्स को ये गंदा और घिनौना लगा है और वह उसे ट्रोल कर रहे हैं। बहुत से यूजर्स ने तो लिखा कि उन्हें ये वीडियो देखकर उल्टी आने लगी और वे अभी महिला को अनफॉलो कर रहे हैं। 

comments

.
.
.
.
.