Monday, Oct 02, 2023
-->
virgin boy egg dish is made in china, urine of unmarried boys is used

चीन में बनती है वर्जिन बॉय एग डिश, कुंवारे लड़कों के पेशाब का किया जाता है इस्तेमाल

  • Updated on 6/5/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  वैसे तो हम सबने चीन के अजीबोगरीब डिश के बारे में पता ही होगा। वहां कई तरह के जानवरों को अलग-अलग तरीके से पकाकर या कच्चा खा जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुन तो आपकी घिन आ ही जाएगी। 

 

चीन बनती है ये अजीब गरीब डिश
दरअसल, चीन की एक डिश ऐसी है जिसे किसी जानवर से नहीं बल्कि पेशाब से बनाई जाती है। जी हां, ये डिश कुंवारे लड़कों के यूरिन का इस्तेमाल कर बनाई जाती है। इस डिश का नाम वर्जिन बॉय एग है। ये डिश चीन के झेजियांद प्रांत के डोंगयांग शहर एक पारंपरिक डिश है जिसे खास परंपराओं से जोड़कर बनाया जाता है। इस डिश में अंडे का इस्तेमाल होता है। इसमें अंडो के 10-12 साल के लड़कों के यूरिन में उबाला जाता है। 

छोटे लड़कों के यूरिन का किया जाता है इस्तेमाल
इसके बनाने के पीछे का तथ्य ये है कि, माना जाता है कि छोटे लड़के हेल्थी डाइट लेते हैं और उनकी लाइफस्टाइल भी काफी अच्छी होती है। ऐसे में उनके पेशाब को अंड़ो को उबालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रोसेस में अंडों को एक दिन या उससे ज्यादा समय तक पकाया जाता है और यूरिन की गंध को अवशोषित कर लेते हैं। 

ये है डिश बनाने की प्रक्रिया
इसके बाद अंडे के कवर हटा दिए जाते हैं। यूरिन के कुछ तत्वों की वजह से अंडे का स्वाद थोड़ा नमकीन होता है। कुछ लोग दावा करते हैं कि इन अंडों के काफी फायदे होते हैं और इससे काफी फायदा मिलता है और सर्कुलेशन ठीक करने में मदद करता है। वैसे इसे लेकर काफी विवाद है और हेल्थ को लेकर भी कई लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.