Saturday, Jun 10, 2023
-->
Where does the red water of the Peru River flow from? Learn many reasons behind this

Vidoe: कहां से बहकर आता है पेरु नदी का लाल पानी? जानें इसके पीछे के प्राकृतिक कारण

  • Updated on 4/2/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नदिया प्रकृति की अनमोल धरोहर होती हैं। कई नदियों से तो सोने से लेकर कीमती धातु भी मिलते हैं। आज हम आपको एक ऐसी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका पानी अचानक से लाल हो गया है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


हम बात कर रहे हैं, पेरु की लाल नदी की। इस नदी का पानी खून की तरह लाल होता है।  इस नदी का वीडियो देख लोग भी चौंक गए हैं। लोगों को यकीन नहीं होता है कि वास्तव में यह नदी है और इसका पानी लाल है। जिसके बाद कई लोग सवाल भी कर रहे हैं कि, नदी का पानी लाल क्यों है? ऐसा कैसे मुमकिन है। 

तो आपको बता दें कि, इस नदी का नाम पुकामायु है। क्वेशुआ भाषा में पुका का अर्थ लाल और मायू का मतलब नदी होता है। ऐसी मान्यता है कि नदी में मौजूद खनिज तत्वों की वजह से पानी लाल है। आयरल ऑक्साइड की वजह से ऐसा मुमकिन है। यहां के पहाड़ों में पाए जाने वाला मिनरल्स और आयरल ऑक्साइड नदी में बहकर आता है। 

 

इतना ही नहीं, ये भी कहा जाता है कि यहां के पहाड़ और घाटियों में एक नहीं बल्कि कई खनिज पदार्थ हैं, जिसकी वजह से इसका पानी लाल होता है। वहीं, नदी के पास के पहाड़ लाल बलुआ पत्थर का बना है और जब पानी पड़ता है तो वह भी लाल हो जाता है। यहीं कुछ कारण हैं जिनकी वजह से यहां का पानी लाल है। 

comments

.
.
.
.
.