Saturday, Jun 03, 2023
-->
Why doctors wear green clothes during surgery know the reason

सर्जरी के समय हरे रंग के कपड़े ही क्यों पहनते हैं Doctors, जानें इसके पीछे की वजह

  • Updated on 2/13/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हम में से सभी किसी न किसी वजह से अस्पताल तो गए ही होंगे। जहां हर तरफ हमे कई साइन देखने को मिलते हैं, जिसको लेकर हमारे मन में कई सवाल भी रहते हैं। वहीं, अक्सर आपने देखा होगा कि सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स हरे रंग का कोट पहनते हैं। लेकिन मन में सवाल उठता है कि ऐसा क्यों होता है। 


आपको बता दें कि, इसके पीछे भी साइंस है। दरअसल, हरे और नीले रंग के संपर्क से आंखो को आराम मिलता है। सेंट फ्रांसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विकास ने बताया कि हरे और नीले रंग प्रकाश के स्पेक्ट्रम पर लाल के विपरीत हैं, और ऑपरेशन के दौरान सर्जन का ध्यान ज्यादातर लाल रंगों पर ही केंद्रीत होता है। कपड़े के हरे और नीले रंग न केवल एक सर्जन की देखने की क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हैं। बल्कि उन्हें लाल रंग के प्रति अधिक संवेदनशील बनाते हैं। जिससे सर्जरी के दौरान हरे रंग का कपड़ा आंखों को आराम देता है। इसके अलावा खून के धब्बे उसपर भूरे रंग के दिखाई देते हैं। 


बीएलएके सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (BLK Hospital) दिल्ली में कार्यरत ऑन्को सर्जन डॉ. दीपक नैन (Dr. Deepak Nain) के मुताबिक, दुनिया के सबसे पहले सर्जन माने जाने वाले सुश्रुत (Sushruta) ने आयुर्वेद में सर्जरी के दौरान हरे रंग के इस्तेमाल की बात लिखी है। लेकिन इसकी कोई खास वजह नहीं है। कई जगहों पर सर्जरी के दौरान नीले और सफेद रंग के कपड़े भी सर्जन पहनते हैं। ऐसा नहीं है कि डॉक्टर्स के नीले या हरे रंग के कपड़े पहनने की परंपरा शुरुआत से ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले डॉक्टर्स और हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी सफेद कपड़े पहनते थे। लेकिन साल 1914 में एक डॉक्टर ने इसे बदल कर हरा कर दिया। इसके बाद से ये ड्रेस कोड ट्रेंड बन गया। आजकल कुछ डॉक्टर्स नीले रंग के भी कपड़े पहनते हैं। 

comments

.
.
.
.
.