
केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और प्रकाश जावड़ेकर सहित 12 मंत्रियों की विदाई के बाद अब इन नेताओं के राजनीतिक भविष्य को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। संभावना है कि इनमें से कुछ को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी जाए।

नरेंद्र मोदी सरकार में बुधवार को हुए अहम बदलाव में सीधे तौर पर 2024 के लोकसभा और 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी दिख रही है। कैबिनेट विस्तार और बदलाव में क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए देश के 25 राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के बाद दिल्ली में पंजाबी चेहरे की कमी को आखिरकार मोदी सरकार ने नई दिल्ली से दो बार सांसद बनी मीनाक्षी लेखी के जरिए दूर करने की कोशिश की है। अपनी बेबाक शैली के बूते दखल रखने वाली नई दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी को

दिल्ली के उपराज्यपाल के पास अब पहले से भी अधिका शक्तियां होने वाली हैं। केंद्रीय कैबिनेट ने एलजी को और अधिक पावर देने के बिल को मंजूरी दे दी है...