
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को 371 करोड़ रुपये के कथित कौशल विकास घोटाले के सिलसिले में शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी सुविधाओं से लैस उनकी बस का दरवाजा खटखटाया, जिसमें वह सो रहे थे और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की परतापुर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

असम के तस्कर के निर्देश पर मणिपुर के तस्कर से चालीस करोड़ रुपये की अफीम लेकर ट्रक से देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय नशीले पदार्थ सिंडिकेट का हिस्सा रहे दो तस्करों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

करावल नगर थाना इलाके से पुलिस ने एक करोड़पति चोर को गिरफ्तार किया है, शातिर चोर मनोज चौबे एक होटल का मालिक है बल्कि चोरी के पैसों से बनाई गई संपत्ति से लाखों का किराया भी वसूल करता है। मनोज उत्तर प्रदेश से दिल्ली आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

मणिपुर पुलिस ने राज्य के कांगपोकपी जिले में चार मई को दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के संबंध में पांचवें व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि भीड़ ने महिलाओं का छोड़ने से पहले उनका यौन उत्पीड़न किया।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन वैश्विक आतंकवादी संगठन (आईएसआईएस) का सदस्य होने के आरोप में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए 19 वर्षीय छात्र फैजान अंसारी उर्फ ''फैज'' के सभी दस्तावेजों की जांच करा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।