
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) को अब वर्ष 2025-26 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस अभियान की अवधि 31 मार्च को खत्म हो गई थी। बढ़ाई गई अवधि में योजना पर 5,911 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा..

अब सभी सरकारी योजनाओं में अतिरिक्त पोषण युक्त चावल (फोर्टिफायड राइस) का वितरण किया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को इसकी मंजूरी दे दी। 2024 तक इस योजना को तीन चरणों में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाना है। सालाना इस पर करीब 27,00 करोड़ रुपये का खर्च आएगा..

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू की गई मुफ्त राशन योजना को तीन महीने तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली में तीन नगर निगमों का एकीकरण करने संबंधी विधेयक को मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक संसद के चालू बजट सत्र में पेश किया जा सकता है।

पंजाब की भगवंत मान सरकार में आज 10 मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को शपथ दिलाई। सभी 10 मंत्री शपथ ले चुके हैं। 10वें नंबर पर हरजोत सिंह बैंस ने मंत्री पद की शपथ ली।

नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में एक बार फिर से भाजपा ने तीनों विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। पार्टी का मत प्रतिशत भी बढ़ा है। ऐसे में जिले के किसी विधायक को यूपी की कैबिनेट में जगह मिल सकती है। उम्मीद है कि प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले नोएडा विधायक पं

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्?वाति सिंह के पति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को एक थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से कैबिनेट मंत्री बनने की अग्रिम शुभकामना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है। इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्