
यूपीएससी द्वारा आयोजित कराई जाने वाली प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2021 में शीर्ष स्थान पाने वाली श्रुति शर्मा ने 54.56 प्रतिशत अंक हासिल किए जबकि दूसरे स्थान पर रहीं अंकिता अग्रवाल को 51.85 प्रतिशत अंक मिले। 3 चरणों-प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है।

सेंटर फॉर साइंस एंड इनवायरमेंट द्वारा जारी रिपोर्ट में सामने आया है कि देश में 2019 से 2021 के बीच 638 जिलों में से 244 जिलों में वनीकरण क्षेत्र घटा है। 2050 तक जलवायु परिवर्तन के लिए घटता वनीकरण एक हॉट स्पॉट बन जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च 2022 में देश ने रिकॉर्ड गर्मी देखी गई।

दिल्ली सरकार के मुबारकपुर स्थित गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नं-2 में इतिहास की लेक्चरर आयुषी डबास ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल की है। दिव्यांगता मात देते हुए आयुषी ने अपने कड़े परिश्रम और लगन से चौथे प्रयास में ये सफलता हासिल की है।

दिल्ली के शहादरा में जन्में और मौजूदा समय में रोहिणी में रह रहे सम्यक जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल की है। सम्यक ने कहा कि कोविड के कारण जब लॉकडाउन लगा तो स्कूल कॉलेज बंद हो गए। काफी समय था मैने सोचा क्यूं न यूपीएससी की तैयारी कर ली जाए। दूसरे प्रयास में सम्यक ने सफलता पाई।

राजधानी में पहली बार बीते 10 वर्षों में मार्च महीने में तापमान 38-39 डिग्री सेंटीग्रेट गया है। राजस्थान में यह 43-44 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया है। देश के अन्य हिस्सों में पहली बार मार्च महीने में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इससे मार्च के महीने में ही लोगों को जून की गर्मी का अहसास हो गया है।

सीएसई द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक अखिल भारतीय शीतकालीन वायु गुणवत्ता विश्लेषण में कहा है कि 2021-22 के अक्तूबर से लेकर फरवरी 2022 तक देश के विभिन्न राज्यों जिलों का पीएम 2.5 स्तर मापा गया। जिसमें दिल्ली एनसीआर रीजन में गाजियाबाद शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित पाया गया।

दुनिया के 7.8 अरब लोगों की मानवीय गतिविधियों में उनके खाने पीने की आदतें ऐसी चीज हैं जो हर साल उत्सर्जित होने वाली ग्रीनहाउस गैसों (जीएसजी) में 21 से 37 फीसद तक योगदान देती हैं। जिसमें हमारी खाद्य प्रणाली की पूरी प्रक्रिया जैसे अनाजों का उत्पादन, उपभोग, वितरण और निस्तारण आदि शामिल है...

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट, सीएसई द्वारा अलवर के नीमली में आयोजित अनिल अग्रवाल डायलॉग 2022 में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरनमेंट 2022 रिपोर्ट जारी करते हुए कार्बन उत्सर्जन को कम करने की योजनाओं के बारे में जानकारी दी...