
दिल्ली सरकार ने मुद्रास्फीति की ऊंची दर के मद्देनजर अकुशल और कुशल कामगारों के न्यूनतम मासिक पारिश्रमिक में 450-550 रुपये की बढ़ोतरी की है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, कामगारों के लिए बढ़ा हुआ न्यूनतम पारिश्रमिक एक अप्रैल से लागू होगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सि

दिल्ली में 11 मार्च से अब तक करीब 18 हीट वेव्स आ चुकी हैं। इसी कारण दिल्ली के अधिकांश निजी स्कूलों ने समय से पूर्व ही ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया है। दिल्ली सरकार ने भी इस मामले पर वीरवार को सरकारी, सरकार द्वारा वित्त पोषित, एडेड और मान्यता प्राप्त अनअडेड स्कूलों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

BPR&Dपुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की ओर से डॉ. आनंद स्वरूप गुप्ता स्मृति व्याख्यान-2022 का आयोजन

हरियाणा सरकार दिल्ली को उसके हक का दे पानी।

दिल्ली के सरकारी व सरकार द्वारा वित्त पोषित स्कूलों में मंगलवार से 9वीं-11वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू हो गईं। मंगलवार को 9वीं के छात्रों ने गणित और 11वीं के छात्रों ने राजनीतिक विज्ञान-भौतिक विज्ञान का पेपर दिया। पेपर दोपहर डेढ़ बजे शुरू होकर दोपहर बाद 3.30 बजे तक चला।

दिल्ली पैरेंट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, एनसीपीसीआर व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित करने की मांग की है। एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा है कि गर्मी के चलते कई बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।