
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पॉलीटिकल अफेयर्स कमिटी ने बैठक में सर्वसम्मति से विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सपा के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान किया है। ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के साथ जाने का ऐलान करते हुए कहा है कि सुभासपा राष्ट्रपति चुनाव में योगी आदित्यनाथ की बीजेपी के साथ जाएगी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव ने शनिवार को कहा कि उन्होंने फैसला किया है कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को शनिवार को समर्थन देने की घोषणा की, जो इस पद के लिए पहली जनजातीय नेता और दूसरी महिला होंगी।

पहले शरद पवार, फिर फारूक अब्दुल्ला और अब महात्मा गांधी के पौत्र गोपाल कृष्ण गांधी, तीनों ने उत्साही विपक्ष के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है। राष्ट्रपति पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के तत्काल बाद विपक्ष में

ओडिशा में सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक से लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नामित होने तक का सफर आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के लिए बेहद लंबा और मुश्किल सफर रहा है। निर्वाचित होने पर मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हों