साल 2000 में नीलम कोठारी ने यूके बेस्ड बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी की थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद दोनों का तलाक हो गया और नीलम ने अपने करियर पर फोकस किया।

एकता कपूर ने नीलम और अभिनेता समीर सोनी की मुलाकात करवाई थी। कुछ समय के रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली और एक खुशहाल जीवन की शुरुआत की।

शादी के करीब दो साल बाद, इस कपल ने माता-पिता बनने का फैसला लिया और एक बच्ची अहाना को गोद लिया। समीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे दोनों इस बात पर क्लियर थे कि उन्हें एक बेटी चाहिए।

समीर ने बताया था कि उन्होंने सरोगेसी या अन्य विकल्पों की बजाय गोद लेने का रास्ता चुना क्योंकि वे एक बच्चे को बेहतर जीवन देना चाहते थे। उनके अनुसार, “ये हर तरह से कारगर है — आप अच्छा काम करते हैं और जिंदगी में नई खुशियां आती हैं।”

समीर और नीलम अपनी फैमिली लाइफ में बेहद खुश हैं। समीर ने कहा था कि जब वे शूट पर बाहर रहते हैं तो नीलम घर की सारी जिम्मेदारियां बखूबी निभाती हैं। उनके ससुराल वाले भी अहाना के आने से बेहद खुश हैं।

अहाना अब 23 दिसंबर को 13 साल की होने वाली हैं। नीलम अक्सर बेटी के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। फैंस का कहना है कि अहाना हूबहू नीलम जैसी दिखती हैं, जबकि कुछ लोग उनकी तुलना आराध्या बच्चन से करते हैं।