बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों और शूटिंग से समय निकालकर इटली में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस इस वेकेशन के दौरान सुकून के लम्हों का पूरा आनंद ले रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जो अब फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक अन्य तस्वीर में प्रियंका समुद्र तट पर बैठी हुई नजर आईं, जहां उन्होंने अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट किए। तस्वीर में उनका सुकूनभरा अंदाज और नैचुरल ब्यूटी लोगों को खूब भा रही है।

प्रियंका की एक सेल्फी में उनका बोल्ड बिकिनी लुक देखने को मिला, जिसमें वह समुद्र के किनारे रिलैक्स करती नजर आईं। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

वेकेशन के दौरान प्रियंका ने इटली की सड़कों पर ऑटो रिक्शा राइड का भी आनंद लिया। इस दौरान वह व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में दिखीं। खुले बाल, सेटल मेकअप और गोल कैप के साथ उनका लुक बेहद कूल नजर आया।

प्रियंका चोपड़ा की शादी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से हुई है और दोनों की एक प्यारी बेटी मालती मैरी जोनस है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने परिवार और खुद के लिए वक्त निकालते हुए फुली रिफ्रेश मोड में नजर आ रही हैं।