साल 2000 में टीवी शो ‘घर एक मंदिर’ में राम कपूर और गौतमी कपूर की पहली मुलाकात हुई। शो में राम ने गौतमी के देवर और फिर पति का किरदार निभाया था।
गौतमी को राम कपूर पहली मुलाकात में बिल्कुल भी पसंद नहीं आए थे। राम पार्टी लवर और मस्तमौला थे, जबकि गौतमी शांत और सादा ज़िंदगी पसंद करती थीं।
धीरे-धीरे राम का व्यवहार और उनकी परवाह ने गौतमी का दिल जीत लिया। राम का प्यार देखकर गौतमी भी उन्हें चाहने लगीं।
14 फरवरी 2003 को कपल ने वेलेंटाइंस डे के मौके पर शादी कर ली। उस दिन से लेकर आज तक, उनका रिश्ता और मजबूत होता गया।
शादी के दो दशक बाद भी कपल का रिश्ता उतना ही मजबूत और प्यारभरा है। राम ने एक इंटरव्यू में कहा था, “गौतमी से शादी करना मेरी जिंदगी का बेस्ट डिसीजन था।”
आज दोनों के दो बच्चे हैं और कपल को अक्सर साथ एंजॉय करते हुए देखा जाता है। दोनों अभी भी टीवी और फिल्मों में सक्रिय हैं और अपनी फैमिली लाइफ को बखूबी बैलेंस कर रहे हैं।