Raj Kapoor भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों और निजी जिंदगी से जुड़े किस्से आज भी चर्चा में रहते हैं। महज 22 साल की उम्र में उनके पिता Prithviraj Kapoor ने उनकी शादी Krishna Kapoor से करवा दी थी।
इसी बीच राज कपूर की जिंदगी में मशहूर अभिनेत्री Nargis की एंट्री हुई। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म Andaz के सेट पर हुई थी। उस समय नरगिस एक बड़ी स्टार थीं और उनकी खूबसूरती से राज कपूर पहली ही नजर में प्रभावित हो गए थे।
Rishi Kapoor ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में पिता के इस रिश्ते का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा कि उस समय उनके पिता प्यार में थे लेकिन उनकी मां से नहीं बल्कि किसी और से। यह अभिनेत्री उनकी कई सुपरहिट फिल्मों की हीरोइन थीं जिनमें Aag, Barsaat और Awara शामिल हैं।
राज कपूर और नरगिस के बीच गहरा रिश्ता बन गया था। दोनों करीब 16 साल तक प्रोफेशनली और पर्सनली एक-दूसरे के साथ जुड़े रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरगिस राज कपूर से शादी भी करना चाहती थीं, भले ही वह पहले से शादीशुदा थे।
बताया जाता है कि नरगिस ने इस रिश्ते को शादी तक ले जाने के लिए कानूनी सलाह भी ली थी कि क्या पहले से शादीशुदा व्यक्ति से विवाह संभव है। हालांकि, हालात ऐसे बने कि यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।
राज कपूर को अपने परिवार को चुनना पड़ा। इसके बाद 1959 में फिल्म Mother India के दौरान लगी आग से अभिनेता Sunil Dutt ने नरगिस की जान बचाई। इसी घटना के बाद दोनों करीब आए और बाद में उन्होंने शादी कर ली।