आंवला एक वंडर फूड है, यानी कि इस छोटे से फल में ऐसे चमत्कारिक गुण है| जो शरीर के लिए बेहद गुणकारी है।
आंवला डायबिटीज से परेशान लोगो के लिए किसी अमृत से कम नही है। दरअसल, आंवले में क्रोमियम तत्व पाए जाते है|जो इंसुलिन हारमोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते है।
खाने को पचाने में आंवला बहुत मददगार है| इसे खाने से कब्ज, खट्टी डकार और गैस की समस्या से मुक्ति मिलती है| आंवले को किसी न किसी रूप में आपको अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।
आवंले में बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत होती है। इसे खाने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है| जिससे हम बीमरियों से दूर रहते हैं। यही नही आंवला शरीर मे मौजूद टॉक्सिन यानी कि जहरीले पदार्थों को बाहर निकाल देता है।
आंवला खाने से हड्डियों को ताकत मिलती है, और वे मजबूत बनती है। आंवले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।
आंवले का रस आंखों के लिए गुणकारी है। यह आंखों की रोशनी बढाता है, यही नहीं जिन्हें मोतिया बिंद, कलर ब्लाइंडनेस या कम दिखाई देता है। उन्हें आंवले का रस पीना चाहिए।