चुकंदर के रस में बेटालेंस जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते है। जो लिवर में होने वाली सूजन को कम करते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां, लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। यह लिवर को डिटॉक्सफाई करने में मदद करती हैं।

चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। रोज इसका सेवन करने से लिवर से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं।

जैतून का तेल , लिवर में पित्त रस का उत्पादन करता है। इससे लिवर स्वस्थ रहता है।

लहसुन खाने से लिवर एंजाइम सक्रिय होते हैं। इसके साथ ही यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है।