सत्तू में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करता है।
सत्तू का तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी में सत्तू के सेवन करने से आपका शरीर ठंडा रहेगा।
सत्तू वजन घटाने में भी मदद करता है। सत्तू के सेवन के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
डायबिटीड के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है,जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।
सत्तू आपके शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखता है। जिससे गर्मियों में लू लगने का खतरा कम हो जाता है।