बेसन का आटा चने की दाल से बना और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह काफी हेल्दी चॉइस है। यह पकौड़े, चीला, पैनकेक जैसी चीजें बनाने में प्रयोग होता है।
ज्वार का आटा हल्का, ग्लूटेन फ्री है जो डाइजेशन और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। यह हेल्दी और मैदा से बहुत बेहतर होता है।
बादाम का आटा मिठाइयों और बेक्ड फूड्स बनाने में प्रयोग होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है। साथ ही, इससे खाने में मेवे जैसै स्वाद जुड़ता है।
चावल का आटा ग्लूटेन मुक्त होता है। यह पाचन में सुधार करता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
साबूत गेंहू का आटा सभी के घरों में रोटी बनाने में प्रयोग होता है। इसमें विटामिन-बी होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
रागी का आटा कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है। ये मैदा की तरह फूलता नही है और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।