चिया सीड्स वेजिटेरियंस के लिए ओमेगा 3 का बेस्ट सोर्स है। इनमें कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और केल्शियम पाए जाते हैं।
अलसी के बीज में ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में होता है। यह ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए काफी बेहतरीन होते हैं। इनका पूरा फायदा लेने के लिए इनको पीसकर खाना चाहिए।
अखरोट स्वाद और ओमेगा 3 दोनों में भरपूर होते हैं। इसमें 1.5 ग्राम ओमेगा होता है जो ब्रेन को पोषण देते है।
भांग के बीजों में भी भरपूर पोषण और ओमेगा 3 होता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड और विटामिन होते हैं। इसके छिलकों से खाने में फाइबर बढ़ता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करता है।
सोयाबीन में सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह शाकाहारी लोगों के लिए ओमेग 3 का सबसे अच्छा सोर्स होता है।
राजमा में ओमेगा 3 अच्छी मात्रा में होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन के साथ आपको 2.5 ग्राम ओमेगा भी मिलता है।