गट हेल्थ को ठीक रखने के लिए फाइबर से भरपूर फूड का सेवन करें। यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है और गट के गुड बैक्टीरिया को स्ट्रॉन्ग करता है। पाचन तंत्र को सही काम करने में हेल्प करता है।
प्रोबायोटिक्स (Good Bacteria) गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है। इसके लिए दही, किमची, साउरक्रॉट, कंबुचा अच्छे प्रोबायोटिक्स फूड्स हैं।
ज्यादा पानी गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। पानी की कमी से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है और इससे कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मानसिक तनाव भी गट हेल्थ पर गहरा असर डाल सकता है। इसे कम करने के लिए ध्यान, योग, गहरी सांस वाले अभ्यास और हल्का व्यायाम करें।
गट हेल्थ को ठीक रखने के लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। अच्छे खाने के साथ सही व्यायाम और योग करने से गट हेल्थ(आंतों का स्वास्थ्य) बेहतर रहती है।