मैदा से बनी चीजें जैसे ब्रेड, समोसे, कुकीज, सब हेल्थ के लिए हानिकारक हैं। मैदा में फाइबर नहीं होता जो इसको नुकसानदायक बनाता है।

सफेद चीनी खाने में मिठास जरूर बढ़ा देती हैं, लेकिन स्वास्थ्य समस्या जैसे मोटापा, डायबिटीज और स्किन एजिंग का कारण भी बनती है। साथ ही, इसमें कोई न्यूट्रिशन होता हैं।

नूडल्स खाने में टेस्टी होते हैं और ये हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन, इनमें एमएसजी और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं।

ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट होता है जिसका इस्तेमाल ब्रेड को फूलाने के लिए होता है। लेकिन, इससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

रिफाइंड तेल का प्रयोग हर दिन खाना बनाने में होता है। लेकिन ये हार्ट और लिवर दोनों के लिए खराब है, क्योंकि ये कोलेस्टॉल को बढ़ाता है और हार्ट अटैक के चांस को भी बढ़ा देता है।

पैक्ड फूड्स में काफी प्रिजर्वेटिव होते हैं जिससे ये लंबे समय तक चलते हैं। ये शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ाते हैं।