दूध कैल्शियम का एक प्रमुख स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शारीरिक विकास, विशेष रूप से लंबाई बढ़ाने में सहायक होता है। बच्चों को रोजाना दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन जरूर कराना चाहिए।

अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर की वृद्धि और लंबाई बढ़ाने में सहायक होते हैं। बच्चों को रोजाना अंडे खाने की आदत डालनी चाहिए, ताकि उनका संपूर्ण शारीरिक विकास सही ढंग से हो सके।

हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली और मेथी आयरन और विटामिन से भरपूर होती हैं, जो बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

बादाम, अखरोट और किशमिश जैसे नट्स न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि बच्चों को भरपूर ऊर्जा और आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।

सोयाबीन और अन्य प्रोटीन से भरपूर दालें शरीर की कोशिकाओं की ग्रोथ में मदद करती हैं और बच्चों की लंबाई बढ़ाने में सहायक होती हैं|

ताड़ासन योग लंबाई बढ़ाने में बेहद लाभकारी होता है। इस आसन के अभ्यास से पूरे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, रीढ़ की हड्डी सीधी होती है और हड्डियाँ मजबूत बनती हैं, जिससे शारीरिक विकास में मदद मिलती है।