अशोक की छाल गर्भाशय (Uterus) को मजबूती देने और हार्मोन बैलेंस करने में मदद करती है। आप इसे काढ़े या पाउडर के रूप में ले सकते हैं।
शतावरी महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए एक पावरफुल टॉनिक है। इसे दिन में एक बार दूध के साथ लिया जा सकता है।
त्रिफला चूर्ण पाचन तंत्र (Digestive System) को सुधारता है और टॉक्सिन को भी बाहर निकालता है। इसे रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
PCOS के कारण आमतौर पर वजन बढ़ जाता है। लौकी का जूस वजन कंट्रोल करने में असरदार होता है। आप इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं।
नियमित योग और अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम हार्मोन बैलेंस करते हैं। साथ ही, तनाव कम होता है और पीरियड साइकिल रेगुलेट होती है।
इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।