जिसने भी लीची खाई है, वह जानता है कि यह फल खुशबूदार और मीठा होता है। इसका शेप छोटा जरूर होता है लेकिन ये पोषक तत्वों (nutrients) से भरपूर होता है।
जामुन खट्टे-मीठे होते हैं और इनका गूदा रसीला होता है। इनमें विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
मानसून का एक और लोकप्रिय फल है—लाल चेरी। यह फल खट्टा और हल्का मीठा होता है, जो किसी भी में ताजगी भर देता है।
आलूबुखारा (Plum) बरसात के मौसम में खूब फलते-फूलते हैं। ये पानी और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है। इसे ताजा काटकर, जूस, जैम, चटनी या मिठाई के रूप में खाया जा सकता है।
आम जिसे हम फलों का राजा कहते हैं, देश का सबसे पसंदीदा मौसमी फल होता है, इसमें कोई दो राय नहीं। यह फल मीठा, गूदेदार और बेहद स्वादिष्ट होता है।
फलों की लिस्ट में आखिरी नाम रसीले अनार का है। इसे खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसे कई तरीकों से लिया जा सकता है-जैसे इसका जूस बनाकर पी सकते हैं या सलाद के रूप में खा सकते हैं।