Dadpe poha- बिजी शेड्यूल में सुबह-सुबह महाराष्ट्रीयन स्टाइल दडपे पोहा बढ़िया पेटपूजा है। इसमें पोहे को ज्यादा गर्मी में नहीं पकाया जाता। इसमें ताजा नारियल, मूंगफली, प्याज और धनिया डाला जाता है।

Gojjavalakki Poha- गोज्जावलाक्की पोहा कर्नाटक में बनाया जाता है। यह खट्टा और तीखा होता है। इसमें इमली के रस और लाल मिर्च का प्रयोग किया जाता है।

दही पोहा- दही पोहा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चाव से खाया जाता है। यह पाचन के लिए उपयोगी होता है। इसमें करीपत्ते का भी प्रयोग करते हैं।

झन्नाटेदार पोहा- तीखेपन की वजह से उसल पोहे को झन्नाटेदार पोहा भी कहा जाता है। इसमें मोठ (एक प्रकार की दाल) मिलाई जाती है। मोठ के उसल के ऊपर से प्याज और हरी चटनी डाली जाती है।

पनीर पोहा- पोहा प्रेमी इंदौरी मोठ में पनीर मिलाने का भी जिगरा रखते हैं। इसके लिए यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र तक से मसाले मंगाए जाते हैं। ये स्वाद में जबर मजा देता है।

अनारदाना पोहा- इंदौर के अलावा यूपी आदि राज्यों में भी ये लोकप्रिय है। इसमें कच्चा प्याज, सेंव, जीरावन और नींबू डालते हैं। साथ ही अनारदाना भी डाला जाता है।