चांदनी चौक को खाने की जन्नत कहा जाता है। यहां का हर फूड अपने आप में बेहद टेस्टी और खास होता है।
जामा मस्जिद से पुरानी दिल्ली का नजारा लाजवाब दिखता है। भारत की इस सबसे बड़ी मस्जिद में लगभग 25,000 से ज्यादा लोग एक साथ नमाज अदा करते हैं।
दरियागंज बुक मार्केट किताब प्रेमियों का ठिकाना है। यहां हर रविवार लगने वाली सड़क बाजार में तरह-तरह की किताबें देखने को मिलती हैं।
पुरानी दिल्ली में लगभग 800 साल पुराना ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर है, जहां भक्तों के मन को अपार शांति का अनुभव होता है।
हौज काजी भीड़ से दूर एक शांत जगह है, जहां घूमना अक्सर लोग पसंद करते हैं। यहां की गलियां पुरानी दिल्ली की मशहूर जगहों में आती हैं।