दही और शहद का मास्क बालों को चमक और हाइड्रेशन देता है। इसको बनाने के लिए 1 कप दही में 2 चम्मच शहद मिलाएं।
अंडा और नारियल का हेयर मास्क प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत करता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच नारियल तेल में 1 अंडे फेंट लें।
केला और एलोवेरा जेल मास्क बालों को स्मूद और सॉफ्ट करता है। इसे बनाने के लिए 1 पके केले में 1 चम्मच जेल मिलाकर मिक्स कर लें।
मेथी और दही हेयर मास्क डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए थोड़ा मेथी दाना भिगो लें और बाद में इसे पीसकर दही में मिलाएं।
चायपत्त्ती का पानी बालों को हेल्दी बनाता है। इसे बनाने के लिए चायपत्त्ती का पानी ठंडा करके उसमें 1 चम्मच नींबू मिला लें।