Bharatnatyam जिसकी शुरूआत भारत के तमिलनाडु से हुई थी। यह नृत्य लगभग 2,000 साल पहले शुरू हुआ था। इसमें हाथों की मुद्राएं (Hand poses), चेहरे के भाव (facial expression) और पैरों की गति से कहानियां सुनाई जाती हैं।

Kathak उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश का नृत्य है। यह नृत्य 13वीं से 14वीं सदी के बीच शुरू हुआ था। इसमें घुंघरू पहनकर घूम-घूम कर कहानी बताई जाती है।

Manipuri नृत्य मणिपुर राज्य का शांत और सुंदर नृत्य है। यह लगभग 18वीं सदी में लोकप्रिय बना। यह राधा-कृष्ण की लीलाओं और भक्ति भाव पर आधारित होता है।

Kathakali केरल राज्य का रंग-बिरंगा और नाटकीय नृत्य है। इसकी शुरुआत 17वीं सदी में हुई थी। इसमें कलाकार भारी पोशाक, रंग-बिरंगा मेकअप और बड़े- बड़े Expressions के साथ रामायण और महाभारत की कहानियां दिखाते हैं।

Odissi नृत्य ओडिशा का एक प्रसिद्ध नृत्य है। इसकी शुरुआत लगभग 12वीं शताब्दी में हुई थी। यह नृत्य पहले मंदिरों में देवी-देवताओं की पूजा में किया जाता था।