लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ मीडिया को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद दोनों महिला अफसर चर्चा में हैं।
सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने दुनिया के सामने भारत की महिलाओं की शक्ति का प्रतिनिधित्व किया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी गुजरात से हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन बायोकेमिस्ट्री से पूरी की है।
सोफिया कुरैशी ने बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास,एक्सरसाइज फोर्स 18 में भारतीय सेना की टुकड़ी की कमान संभाली थी और ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।
सोफिया कुरैशी एक सैन्य परिवार में ही पली-बढ़ी हैं, उनके दादा जी भी सेना में रह चुकें हैं। उन्हीं से सोफिया को अपना करियर सेना को समर्पित करने की प्रेरणा मिली।
लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी के पति भी भारतीय सेना में हैं। उनका नाम मेजर ताजुद्दीन कुरैशी है।