Indian Cobra में न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है। यह उत्तर, दक्षिण और पश्चिमी भारत में पाया जाता है। इसके काटने से मसल्स पैरालिसिस, सांस लेने में कठिनाई और जान जाने का भी खतरा होता है।
Russell’s Viper में हेमोटॉक्सिक जहर होता है। यह पूरे भारत में पाया जाता है, इसके काटने पर दो दांतो के निशान (fang marks) दिखाई देते हैं, जिससे सूजन, असहनीय दर्द हो सकता है और इंसान की जान भी जा सकती है।
Common Krait में भी न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है। यह भारत के ग्रामीण इलाकों में और अक्सर रात के समय पाया जाता है। इसके काटने पर शुरुआत में ज्यादा दर्द नहीं होता, लेकिन 1 घंटे में सही उपचार न मिलने पर इंसान मर सकता है।
Saw-scaled Viper में हेमोटॉक्सिक जहर होता है। यह भारत के रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है पर इसकी रात में मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके काटने पर तुरंत तेज दर्द, सूजन और ब्लीडिंग होती है, जिससे न्यूरोलॉजिकल डैमेज हो जाता है।
King Cobra में भी न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है और ज्यादातर घने जंगलों में पाया जाता है। यह दुनिया का सबसे लंबा, जहरीला सांप है। इसके काटने से खून गाढ़ा हो जाता है, जिसकी वजह से इंसान की मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं।