देश की राजधानी दिल्ली राजनीति का पावर हब है, और साथ ही बिजनेस और रियल एस्टेट में भी टॉप पर आता है। NCR की बढ़ती ताकत ने शहर को और भी तेज बना दिया है।

मुंबई देश की फाइनेंशियल कैपिटल है। जहां बॉलीवुड से लेकर शेयर मार्केट तक सबकुछ है,साथ ही हर बड़े बिजनेस की शुरुआत भी यहीं से होती है।

बेंगलुरु भारत की Silicon Valley माना जाता है। जहां हर गली में एक इनोवेशन और स्टार्टअप है। IT और टेक्नोलॉजी की दुनिया यहीं से चलती है।

चेन्नई में ऑटोमोबाइल से लेकर पोर्ट ट्रेड तक, सभी की कमाई जबरदस्त है। यह साउथ इंडिया का साइलेंट अचिवर है।

हैदराबाद टेक्नोलॉजी और फार्मा का हब है। इस शहर में संस्कृति और कमाई, दोनों का बैलेंस दिखता है। बिरयानी का स्वाद, टॉलीवुड की रौनक और स्टार्टअप्स की उड़ान इसे खास बनाते हैं।

पुणे एजुकेशन, IT और ऑटो इंडस्ट्री का बड़ा केंद्र है। शिवाजी महाराज की विरासत से लेकर ओक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट की पहचान तक, पुणे हर मोड़ पर कुछ खास पेश करता है। शांत लाइफस्टाइल और हाई ग्रोथ इसकी खासियत है।