नाग देवता की पूजा करें: इस दिन, पानी, दूध, फूल, और चंदन चढ़ाकर भगवान शिव और शेषनाग देवता की पूजा की जाती है, क्योंकि वे सांपों के स्वामी माने जाते हैं।

सांपों को दूध पिलाएं: नाग पंचमी पर, विशेष रूप से सांपों को दूध पिलानें की परंपरा है। यह बुरी शक्तियों से रक्षा करने का उपाय माना जाता है।

दान करें: नाग पंचमी के दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप गरीबों को खाना, कपड़े या अन्य जरूरी सामान दान कर सकते हैं।

व्रत रखें: इस दिन व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता है। खासकर, महिलाएँ इस दिन व्रत रखती हैं और नाग देवता से घर में सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।

नाग पंचमी की कथा सुनें: इस दिन नाग पंचमी की कथा सुनना या पढ़ना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह कथा नाग देवता की महिमा और उनके साथ जुड़ी पौराणिक घटनाओं को बताती है। इससे मन की शांति और पॉजिटिविटी बढ़ती है।

गाय को चारा और जल दें: नाग पंचमी पर गाय को चारा देने और पानी पिलाने का महत्व है, क्योंकि गौ माता को देवी की संज्ञा दी गई है।