सावन में हरियाली तीज का त्योहार शिव-पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है। ये पर्व स्त्रियों के लिए बहुत शुभ होता है।
इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। अविवाहित लड़कियां भोलेनाथ जैसा जीवनसाथी पाने की इच्छा से व्रत-पालन करती हैं।
हरियाली तीज पर महिलाएं महंदी लगाकर, चूडियां पहनकर और सोलह श्रृंगार कर, सजती हैं।
महिलाएं सावन तीज के दिन खासतौर से हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, जो हरियाली को दर्शाता है और बेहद फलदायी माना जाता है।
इस पवित्र त्योहार पर घेवर, पूड़ी, हलवा जैसे कई स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं।
हरियाली तीज पर जगह-जगह मेले भी लगते हैं, जिससे इस त्योहार की रौनक और बढ़ जाती है।