सावन सोमवार व्रत रखने से मन शांत होता है और जीवन से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
सोमवार के अलावा, सावन प्रदोष व्रत रखने से पुराने पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है।
सावन शिव रात्रि व्रत रखने से खुद को आध्यात्म से जोड़ने का रास्ता मिलता है। साथ ही, परमात्मा की शक्ति की गहराई से पहचान होती है।
सावन में मंगला गोरी व्रत रखने से मां की कृपा प्राप्त होती है। ये व्रत मंगलवार को रखा जाता है।
नाग पंचमी व्रत ग्रह दोष संबंधी समस्या को दूर करने का सहायक होता है।
वरालक्ष्मी व्रत रखने से स्वास्थ अच्छा रहता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। (नोट: आप कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। नवोदय टाइम्स की टीम इसकी कोई पुष्टी नहीं करती है।)